रेवांचल टाइम्स नैनपुर --कोरोना काल के दौरान ट्रेन के पहिए थम गए थे। आज एक बार फिर से बन्द हुई जबलपुर-नैनपुर ट्रेन पुनः शुरू हो गई है। इस अवसर पर जबलपुर रेलवे स्टेशन में, सांसद राकेश सिंह ने , हरी झंडी दिखाकर पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया । जबलपुर सांसद राकेश सिंह के अथक प्रयासों के बाद,रेलवे बोर्ड के हामी भरते ही, यह ट्रेन शुरू की गई है। रविवार को जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन के, प्लेटफार्म नंबर एक पर, सांसद राकेश सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया गया जबलपुर नैनपुर पैसेंजर ट्रेन के पुनः शुभारंभ के इस मौके पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री भी वर्चुअल माध्यम से इस समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी उपस्थित रहें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनपुर पैसेंजर ट्रेन, जबलपुर स्टेशन से प्रारंभ होने के बाद, 16 स्टेशनों पर रुकते हुए 120 किलोमीटर का सफर तय कर नैनपुर पहुंचेगी। वहीं प्रति सप्ताह सोमवार को यह ट्रेन अपने परिवर्तित समय पर चला करेगी। यह गाड़ी जबलपुर से चलकर गढ़ा, ग्वारीघाट, बरगी, सुकरी,मंगेला, शिकारा, घंसौर आदि स्टेशनों से होते हुए नैनपुर पहुंचेगी।
नैनपुर से चिरईडोंगरी चलाई गई ट्रेन इसी कड़ी में नैनपुर से चिरईडोंगरी ट्रेन की पुनः शुरुआत की गई नैनपुर के रेलवे स्टेशन में कार्यक्रम रखा गया जहां पर केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद संपतिया उइके विधायक देवसिंह सैयाम रेलवे डीआरएम की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को नैनपुर से चिरईडोंगरी को रवाना किया गया वहीं प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जल्द ही चिरईडोंगरी से से मंडला की ओर भी ट्रेन चलाई जाएगी ट्रेन के प्रारंभ हो जाने से नौकरी पेशा, छात्र-छात्राएं तथा व्यापारी वर्ग को सबसे ज्यादा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा नैनपुर की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment